कुरुक्षेत्र : 15 साल की लड़की ने 6 महीने के बच्चे को दिया जन्म, हुई थी दुष्कर्म का शिकार

  1. Home
  2. Crime

कुरुक्षेत्र : 15 साल की लड़की ने 6 महीने के बच्चे को दिया जन्म, हुई थी दुष्कर्म का शिकार

kurukshetra


कुरुक्षेत्र के एक गांव में एक 15 साल की किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी को तबीयत खराब होने के चलते परिजनों ने गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। छह माह के भ्रूण की कुछ देर बाद मौत हो गई। पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि जिला अंबाला के मेहरा गांव का युवक उसके साथ गलत काम करता आ रहा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसके पास चार बेटी और एक बेटा है। गत दिवस शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक उसकी 15 साल की बेटी की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने उसे उपचार के लिए गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उन्हें पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है, जिसने एक भ्रूण लड़का को जन्म को दिया। चिकित्सकों ने मां-बेटे भ्रूण की नाजुक हालत के चलते दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उस भ्रूण की मौत हो गई। हालांकि किशाेरी की हालत भी खराब बताई जा रही है।
किशोरी ने बातचीत में परिजनों को बताया कि मेहरा गांव के युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि यह भ्रूण करीब छह माह का था। समय से पहले जन्म होने के कारण भ्रूण का जीवित रहना मुश्किल होता है। फिलहाल पुलिस की मांग पर उन्होंने डीएनए जांच के लिए भ्रूण की बाजू और जांघ की हड्डी का सैंपल लिया है। यह भ्रूण लड़का था।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National