भिवानी : मासूम बच्ची के साथ सो रही थी पत्नी; पति ने लगा दी रजाई में आग
हरियाणा में लगातार दहेज उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसा ही मामला भिवानी के बवानीखेड़ा से भी आया है। जहां पर एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और कई बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि एक बार उसके पति और सास ने उसकी रजाई में आग लगा दी, जिसमें वह और उसकी बच्ची सो रही थी, लेकिन वे दोनों बाल-बाल बच गई।
महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर थाने भेजा और पुलिस से पिटाई करवाई। बाद में उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ससुराल वालों ने दबाव डालकर उससे कबूल करवाया कि उसने खुद जहरीला पदार्थ पिया था।
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी के बाद उसे यह पता चला कि उसका पति तलाकशुदा है और पहले भी शादी कर चुका था, लेकिन इस बात को छुपाया गया था। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और हर रोज मारपीट करते थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित भी किया।
महिला के अनुसार, ससुराल से उसकी ननद लापता हो गई थी, जो घर के जेवरात लेकर गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने महिला पर जेवरात चोरी का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की और थाने में भेजकर उसकी पिटाई करवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।