कौन हैं वो 10 और फसलें, जो MSP में हुईं शामिल

  1. Home
  2. Farming

कौन हैं वो 10 और फसलें, जो MSP में हुईं शामिल

कौन हैं वो 10 और फसलें, जो MSP में हुईं शामिल

k9 media


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। सीएम के चार बड़े फैसलों से किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है।हरियाणा सरकार अब 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) करेगी।14 फसलें पहले से एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं और 10 नई जोड़ी गई हैं। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित विजय शंखनाद रैली में की थी|फसलों की MSP को लेकर कुरुक्षेत्र में जो घोषणा की गई थी, उसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सीएम सैनी ने बताया कि मीटिंग में 21 एजेंडे रखे थे, जिनमें 20 एजेंडे पास हुए हैं। हरियाणा अपने खर्चे पर इसे वहन करेगा। ये 14 फसलें पहले से एमएसपी पर खरीदीं जा रहीं है| प्रदेश में गेहूं, चावल, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पहले से की जा रही हैं।एमएसपी पर ये 10 और फसलें खरीदी जाएंगी| सूची में जोड़ी गई 10 नकदी फसलें हैं रागी, सोयाबीन, काला तिल (नाइजरसीड), कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और ग्रीष्मकालीन मूंग)।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National