ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

गोहाना:
शहर थाना क्षेत्र की महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि ससुर ने उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब इस संबंध में उसने परिजनों को बताया तो उससे मारपीट की गई। सास, देवर और अन्य ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।