गैंगेस्टर रामकरण बैयापुर था विदेश भागने की फिराक में सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

गैंगेस्टर रामकरण बैयापुर था विदेश भागने की फिराक में सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

गैंगेस्टर रामकरण बैयापुर था विदेश भागने की फिराक में सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर


सोनीपत 31 मार्च। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना एवं यूनिट प्रभारियों को अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिये हुये है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुये जिले के सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत की पुलिस ने अन्तर्राज्जीय गैंगेस्टर रामकरण पुत्र रामफल निवासी बैयापुर को उस समय गिरफतार किया जब यह विदेश भागने की फिराक में था।
      इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत   18 मार्च को उ0नि0 मुकेश कुमार कोर्ट काॅम्पलैक्स पुलिस चैकी सोनीपत को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर सोनीपत में गोली चली है। जिस सूचना पर जुडिशियल लाॅकअप के पास पार्किंग में जाकर देखा तो काफी भीड़ इक्कठी थी। वहा पर प्रीजनर गाड़ी न0 एच0आर0-46ई0-0251 बन्द बाडी खड़ी थी। जिसकी पिछली खिडकी खुली थी। जिसमे एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ था। वहा पर खड़े कर्मचारियों से पूछा तो उन्होने बताया कि अजय उर्फ बीटू पुत्र कृष्णचन्द निवासी बरोणा को रोहतक से न्यायालय में पेश करने के लिए लाये थे। सिपाही महेश ने आरोपी अजय उर्फ बीटू को गाड़ी के अन्दर 3/4 गोलिया सिर व अन्य शरीर पर मार दी है। इस घटना का शस्त्र अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी महेश कुमार को घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार सहित अविलम्ब गिरफतार कर लिया गया था।  
बाद में अनुसंधान का कार्य सहायक पुलिस अधीक्षक गोहाना श्रीमती निकिता खट्टर के नेतृत्व में सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत को सौपा गया। सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया था कि रामकरण बैयापुर के इशारे पर व पैसों के लेन-देन को लेकर गोली मारने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था।
  सहायक पुलिस अधीक्षक गोाहना, श्रीमती निकिता खटटर ने पत्रकारों एंव मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुये बताया कि सी0आई0ए0-2 स्टाफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ जिसमें उ0नि0 आनन्द सिंह, स0उ0नि0 सन्दीप, मुख्य सिपाही सोमबीर, सिपाही कृष्ण, धर्मेन्द्र व विनोद अपराधियों एंव असामाजिक तत्वों की खोज में मौजूद थे कि इन्हे अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि अन्तर्राज्जीय गंैगेस्टर रामकरण पुत्र रामफल निवासी बैयापुर विदेश भागने की फिराक में पश्चिम विहार दिल्ली स्थित होटल के नजदीक छुपने की फिराक में घुम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुये उक्त गैंगेस्टर को धर दबोचा।
अन्तर्राज्जीय गंैगेस्टर रामकरण बैयापुर का अपराधिक रिकार्ड इस प्रकार से हैः-
1. वर्ष 2016 में  थाना सदर सोनीपत में दर्ज लडाई-झगडे़ एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में।
2. वर्ष 2011 में थाना सिविल लाईन सोनीपत में दर्ज हत्या प्रयास की घटना में।
3. वर्ष 2012 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज हत्या की घटना में।
4. वर्ष 2013 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज अपहरण एंव हत्या की घटना में।
5. वर्ष 2006 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज मारपीट एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में।
6. वर्ष 2006 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में।
7. वर्ष 2009 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में।
8. वर्ष 2008 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज लूट एंव गिरोह बन्दी   की घटना में।
9. वर्ष 2011 में थाना स्पैशल ब्रांच दिल्ली में दर्ज चोरी की घटना में।
10. वर्ष 2002 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज लडाई-झगडे़ की घटना में।
11. वर्ष 2010 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज लडाई-झगडे़ एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में।
12. वर्ष 2007 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज हत्या की घटना में।
13. वर्ष 2016 में थाना सिविल लाईन सोनीपत में दर्ज लडाई-झगडे़ एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में।
14. वर्ष 2009 में  थाना सदर सोनीपत में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में।
15. वर्ष 2006 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज लूट एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में।
16. वर्ष 2015 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज हत्या प्रयास की घटना में।
17. वर्ष 2016 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचाने की घटना में।
18. वर्ष 2008 में थाना सिविल लाईन सोनीपत में दर्ज पुलिस हिरासत से भगाने के षडयंत्र की घटना में।
19. वर्ष 2017 में  थाना सदर सोनीपत में दर्ज हत्या की घटना में।
20. वर्ष 2009 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज लडाई-झगडे़ एंव जान से मारने की धमकी देने की घटना में।
21. वर्ष 2017 में थाना शहर गोहाना में दर्ज अपहरण एंव हत्या की घटना में।
22. वर्ष 2017 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज अपहरण एंव हत्या की घटना में।
23. वर्ष 2018 में थाना खरखौदा में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में।
24. वर्ष 2021 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में।
25. वर्ष 2021 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज अवैध हथियार रखने की घटना में।
26. वर्ष 2021 में थाना खरखौदा में दर्ज हत्या की घटना में।
27. वर्ष 2021 में थाना सदर सोनीपत में दर्ज हत्या प्रयास की घटना में।
28. वर्ष 2021 में थाना खरखौदा में दर्ज हत्या प्रयास की घटनाओं में संलिप्त रहा है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर पांच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफतार कर लिया जायेगा। मामले की गहनता से विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National