लगातार जान से मारने की धमकियों के बाद कुल्हड़ पिज्जा कपल ने लिया ये बड़ा फैसला

पंजाब के जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर उर्फ रुप अरोड़ा ने भारत छोड़ दिया है। वे लगातार जान से मारने की धमकियों के से परेशान होकर ब्रिटेन चले गए हैं। पिछले कुछ महीनों में इस कपल को कई विवादों का सामना करना पड़ा था। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं। दिसंबर, 2024 में कपल के तलाक की चर्चाएं भी सामने आई थीं। अब दोनों के यूके जाने की चर्चा सामने आई है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने पिछले साल एक बच्चे को जन्म भी दिया था।
जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर नकोदर चौक तक आगे बढ़े कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपने अनोखे पिज्जा के आइडिया से देशभर में पहचान बनाई थी। मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाने वाला यह पिज्जा फूड ब्लॉगर्स के बीच छा गया। कपल को उनके इनोवेशन के लिए काफी तारीफ भी मिली थी, लेकिन कर्मचारी द्वारा लीक गया उनका निजी वीडियो ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद इस कपल ने जो वीडियो शूट किए उन पर भी विवाद हुआ। सहज अरोड़ा के पगड़ी पहनने पर भी विवाद हुआ था। निहंगों ने सहज अरोड़ा को धमकी भी दी थी। इसमें कहा था कि या तो वीडियो बनाने बंद करे या फिर पगड़ी पहनना बंद कर दे। साेशल मीडिया से स्टार बना यह कपल इंटरनेट की दुनिया में छा गया था।
विवादों के खत्म नहीे होने के बाद बताया जा रहा है कि सहज और रूप अरोड़ा ब्रिटेन में एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। विवादों और धमकियों के बाद कपल यूके (UK) शिफ्ट हो गया है। सहज अरोड़ा के इंस्टग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं। सहज अरोड़ा ने अपने अकाउंट पर छह हफ्ते पहले की थी। रुप अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से अधिक फॉलोवर हैं। दोनों कपल ने जब अपना रेस्टाेरेंट खोला था तो उसका नाम वायरल फ्रेश ओ बाइट्स रखा था। इसकी टैग लाइन कुल्हड़ पिज्जा कपल रखी थी। शुरुआत में यह कपल एक ठेला लगाता था।