गोहाना की आरती लठवाल बैंक आफ अमेरिका में टीम डेवलपर पद के लिए चयनित

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

गोहाना की आरती लठवाल बैंक आफ अमेरिका में टीम डेवलपर पद के लिए चयनित

गोहाना की आरती लठवाल बैंक आफ अमेरिका में टीम डेवलपर पद के लिए चयनित


 गोहाना: 
 गोहाना की लाडली आरती लठवाल का बैंक आफ अमेरिका में टीम डेवलपर पद पर चयन हुआ है। आरती के चयन पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। बेटी की उपलब्धि पर लठवाल परिवार भी बेहद खुश है।
 आरती लठवाल का परिवार गोहाना में विष्णु नगर में रह रहा है और उनके पिता हवा सिंह लठवाल केंद्रीय सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त प्रबंधक हैं। माता रामरति ग्रहणी हैं। आरती की स्कूली शिक्षा गोहाना के जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हुई है। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीबीए की। इसी विश्वविद्यालय से 2017 में एचआर और फाइनेंस में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही वे प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए चयनित हो गई थीं। करीब दो साल से नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही हैं। आरती ने बैंक आफ अमेरिका के टीम डेवलपर पद के लिए फरवरी में तीन चरण के साक्षात्कार को फेस किया। शनिवार को परिणाम घोषित किया गया तो उनका चयन हो गया। आरती ने बताया कि भारत में गुरुग्राम, गांधीनगर और बैंगलुरु में तीन जगह बैंक आफ अमेरिका की शाखाएं हैं। पिता हवा सिंह लठवाल मां रामरति ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। क्षेत्र के लोगों को उनके चयन का पता चल कर घर पर पहुंच कर बधाई दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub