हरियाणा पुलिस के SHO पर गिरी गाज, आंबाला में हुई गिरफ्तारी

  1. Home
  2. HARYANA
  3. AMBALA

हरियाणा पुलिस के SHO पर गिरी गाज, आंबाला में हुई गिरफ्तारी

ambala


ए.सी.बी. की अम्बाला टीम ने कल दिनांक 27.01.2025 को आरोपी निरीक्षक गुलशन कुमार, एस.एच.ओ., थाना बराडा, जिला अम्बाला को शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार निवासी पुष्प विहार, जिला अम्बाला से 30,000/-रू बतौर रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफतार किया गया। उक्त इंस्पैक्टर गुलशन कुमार दिनांक 16.8.2023 से बतौर एस.एच.ओ. बराडा नियुक्त है।


शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार निवासी पुष्प विहार, जिला अम्बाला ने ए.सी.बी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने डम्परो से अधोया के पास से मिटटी उठाकर सरकार द्वारा साहा की तरफ से शामली तक बनाई जा रही नई सडक पर मिटटी डालने का कार्य कर रहा है। आरोपी निरीक्षक गुलशन कुमार, एस.एच.ओ., थाना बराडा द्वारा उससे थाना बराडा की सीमा से उसके 8 डम्पर (ट्रक) को निकालने की ऐवज में मंथली के तौर पर 30,000/-रू. बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।
     शिकायत पर ए.सी.बी. की अम्बाला टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार निवासी पुष्प विहार, जिला अम्बाला से आरोपी निरीक्षक गुलशन कुमार, एस.एच.ओ., थाना बराडा, जिला अम्बाला द्वारा मांगी गई 30,000/-रू० बतौर रिश्वत राशि लेते हुए थाना परिसर बराडा से रंगे हाथो गिरफतार किया गया।


यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला में धारा 7 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ए.सी.बी. की भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुये कहा है, कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की ऐवज में रिश्वत की मंाग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री न. 1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub