भिवानी में 4 युवकों द्वारा कुत्ते को मारने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने कराई FIR

  1. Home
  2. HARYANA
  3. BHIWANI

भिवानी में 4 युवकों द्वारा कुत्ते को मारने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने कराई FIR

bhiwani


हरियाणा के भिवानी में 3 से 4 लोगों ने कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसे गली में घसीटा। इन लोगों का आरोप था कि कुत्ते ने युवक को काटा है। इसके बाद महिला के घर पहुंचे। महिला से पहले कुत्ता गेट से बंधवाया। फिर उसे मारना शुरू किया।
पड़ोसियों ने आरोपियों की कुत्ते को घसीटते हुए की वीडियो बना ली, जो अब वायरल हो रही है। महिला इस कुत्ते को 5 महीने से पाल रही थी।


इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के संज्ञान लेने के बाद एक नामजद सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला भिवानी के न्यू भारत नगर में सामने आया।
बाइक पर आए 3 लोग, कुत्ते को पीटने लगे महिला अनिता गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना में शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका एक भूरे रंग का देसी पालतू कुत्ता था। 12 फरवरी को करीब 9-10 बजे तीन-चार लोग मोटरसाइकिल पर आए। वह आते ही कुत्ते को डंडों से पीटने लगे। उसने कुत्ता को चिल्ला-चिल्लाकर ना मारने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और मारते रहे।
उन्होंने कुत्ते को मार दिया। मारने के बाद गले की चैन खोलकर पट्टे से पकड़कर कुत्ते को घसीटते हुए ले गए। मारने वालों में एक आलोक है, जो उनकी गली में अखबार डालता है।


अनिता गुप्ता ने कहा कि यह कुत्ता पहले गली में ही घूमता था। जिसको उसने करीब 4-5 महीने से पालना शुरू किया था। इसके बाद वह कुत्ता उसके पास ही रहता था। आरोपी को उन्होंने अपने घर पर अखबार डालने से मना कर रखा था। किसी दूसरे के घर पर अखबार डालने को कहती थीं।
कुछ दिन पहले आरोपी ने एक युवक को अखबार डालने के लिए भेजा था। वह बिस्किट लिए हुए था। उस युवक ने कुत्ते के सामने बिस्किट डाले। इस पर कुत्ता बिस्किट खाने लगा। युवक ने अपने हाथ में लिए हुए बिस्किट को ऊपर कर लिया, जिसे कुत्ते ने खाने का प्रयास किया। शायद इस दौरान कुत्ते का पंजा युवक को लग गया। हालांकि कुत्ते ने उस युवक को काटा नहीं था। इसी बात की रंजिश आलोक ने रखी। पीड़िता ने इसकी पुलिस को शिकायत देने के बाद कहा कि अगर वह कुत्ते के साथ ऐसा कर सकता है तो उसके साथ कुछ भी कर सकता है। उन्हें भी आरोपी से डर है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्ते को एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी लगवा रखा था।


गोरक्षा दल के जिला प्रधान संजय परमार ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी इस मामले में संज्ञान लिया। जिन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था। क्योंकि आरोपी के डर से पीड़ित पक्ष ने तो शिकायत वापस ले ली थी। संजय परमार ने कहा कि उन्होंने इसमें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए 13 फरवरी को औद्यौगिक क्षेत्र पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके तुरंत केस दर्ज करने के लिए कहा।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी एसआई वेद ने बताया कि शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आरोपी आलोक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National