भिवानी के PMO डॉ बलवान ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया

  1. Home
  2. HARYANA
  3. BHIWANI

भिवानी के PMO डॉ बलवान ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया

bhiwani


सामान्य अस्पताल के PMO डॉ बलवान ने जिला वासियों से अपने एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल (पेट के कीड़े मारने की दवा) खिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है। PMO डॉ बलवान ने कहा कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास रुक जाता है। इसलिए एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य का ख्याल रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अनेक फायदे हैं। इस कार्यक्रम से स्वस्थ और पोषण में सुधार होता है। बच्चों की जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही एनीमिया में नियंत्रण होता है व्यस्क होने पर कार्य करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक छह महीने में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पेट में कीड़े मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National