हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के स्टॉल का दौरा किया

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के स्टॉल का दौरा किया

IITF 2022  में महिला विश्वविद्यालय के स्टाल का दौरा करते हुए हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ   सुदेश एवं कुलसचिव डॉ नीलम मलिक


भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय प्रगति मैदान, नई दिल्ली में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 (IITF 2022) में भाग ले रहा है। विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रो. सुदेश ने बताया कि विश्वविद्यालय को व्यापार मेला प्राधिकरण, हरियाणा द्वारा आईआईटीएफ 2022 में हरियाणा मंडप का हिस्सा बनने और शिक्षा और आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रो. सुदेश ने कहा कि विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन, फैशन प्रौद्योगिकी और आयुर्वेद संस्थान के विभागों ने आगंतुकों के लिए अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू  दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के स्टॉल का दौरा किया और उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन लाने तथा भारतीय ज्ञान परम्पराओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विश्वविद्यालय के स्टाल पर तैनात फैशन टेक्नोलॉजी की व्याख्याता सोनिआ और होटल  मैनेजमेंट की छात्रा इशू के अनुसार आगंतुकों को महिला विश्वविद्यालय का स्टाल खूब पसंद आ रहा  है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National