600 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 20 नाके लगेंगे

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

600 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 20 नाके लगेंगे

600 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 20 नाके लगेंगे


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रूट मैप जारी
-600 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 20 नाके लगेंगे
गोहाना:
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सात अक्टूबर को गोहाना में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने रूट मैप जारी किया है। उधर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने अधिकारियों की बैठक ली। समारोह स्थल, हैलीपैड और वीवीआइपी स्थलों की सुरक्षा के बारे में चर्चा करते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगभग 600 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे और 20 नाके लगाए जाएंगे।
 हिमांशु गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिसको जो ड्यूटी दी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। गोहाना के उप पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सात अक्टूबर को गोहाना में भगवान वाल्मीकि की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह होगा। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के गोहाना में समता चौक के निकट महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सत्संग भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद चौ. देवीलाल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी के संबंध में रूट मैप जारी किया गया। सात अक्टूबर को लघु सचिवालय गोहाना से फव्वारा चौक, बरोदा चौक से पुराना बस स्टैंड और स्टेडियम के आसपास भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। वाहनों को शहर में रोहतक रोड स्थित बाईपास से गुजारा जाएगा। जुलाना, जींद और महम रोड से आने वाले वाहनों को मिनी बाईपास से होकर रोहतक, सोनीपत, पानीपत की तरफ भेजा जाएगा। गोहाना में 20 नाके लगेंगे। 13 नाके शहर के अंदर और सात नाके बाहरी क्षेत्र में लगाए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National