कटवाल से सिंचाई के आठ पंखे चोरी

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

कटवाल से सिंचाई के आठ पंखे चोरी

कटवाल से सिंचाई के आठ पंखे चोरी


कटवाल से सिंचाई के आठ पंखे चोरी
गोहाना:
गांव कटवाल से किसानों के ट्यूबवेलों पर सिंचाई के लिए लगाए गए पंखे चोरी कर लिए गए। चोर सात किसानों के आठ पंखे चोरी कर ले गए। किसान की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया। गांव कटवाल के नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खेती करता है। उसने सिंचाई के लिए रजवाहा के निकट अपने खेत में ट्यूबवेल लगा रखा है। ट्यूबवेल चलाने के लिए पंखा लगाया गया था। वह रविवार को खेत में गया तो ट्यूबवेल पर पंखा नहीं मिला। चोरों ने उनके गांव के सुभाष, जय सिंह, संजीव, राहुल, सुखबीर और संदीप के पंखे चोरी कर लिए। जय सिंह के दो पंखे चोरी किए गए जबकि दूसरे किसानों के एक-एक पंखा चोरी हुआ। 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National