गोहाना : BJP नेता प्रदीप सांगवान ने केजरीवाल पर लगाए आरोप

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

गोहाना : BJP नेता प्रदीप सांगवान ने केजरीवाल पर लगाए आरोप

gohana


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं और वे कला में वे अति निपुण हैं। यह बात बरोदा हलका से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान ने जींद रोड स्थित कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनने के बाद कही। सांगवान ने केजरीवाल के हरियाणा में यमुना के जल में जहर मिलाने के आरोप पर सवाल किया कि अगर जल में जहर मिलाया गया है तो मछलियां जीवित कैसे रहीं। पानी रोकने का बयान भी गलत है। केजरीवाल व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बताएं तो कौन सी दीवार या बांध बनाकर जल रोका गया है। हरियाणा के लोग यमुना को धार्मिक आस्था का केंद्र मानकर स्नान व पूजा करते हैं। केजरीवाल को विधानसभा चुनावों में हार का आभास हो गया है, जिसके चलते वे हरियाणा की नायब सरकार पर निराधार आरोप लगा रहा है। सांगवान ने कहा कि केजरीवाल अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस मौके पर भाजपा नेता अजीत सांगवान, जिला मीडिया सह प्रभारी डा. राममेहर राठी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सूरत सिंह, सरपंच रामनिवास सांगवान, जगदीप, कंवल मलिक, सरपंच सतपाल मान, मीनू मलिक, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National