गुरुग्राम : लड़की ने अपने X बॉयफ्रेंड से लिया ऐसा बदला; लड़के के घर भिजवाए

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GURUGRAM

गुरुग्राम : लड़की ने अपने X बॉयफ्रेंड से लिया ऐसा बदला; लड़के के घर भिजवाए

gurugram


दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां आयुषी रावत नाम की महिला ने अपने पूर्व प्रेमी यश संघवी से अनोखा बदला लिया। उसने 100 पिज्जा ऑर्डर किए और डिलीवरी एड्रेस यश का दिया। पिज्जा कैश ऑन डिलीवरी (COD) थे। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पिज्जा के ढेर सारे बॉक्स एक घर के बाहर रखता दिख रहा है। यह देखकर लोग हैरान रह गए। इस घटना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।


कुछ यूजर्स का मानना है कि आयुषी ने ये सब बदला लेने के लिए किया। एक यूजर ने लिखा कि अगर लड़की ने अपने नंबर से ऑर्डर किया होता, तो लड़का कह सकता था कि ये उसका ऑर्डर नहीं है। ऐसे में लड़की मुसीबत में फंस सकती थी। एक अन्य यूजर ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आपको कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा जहां आपको ऐसा करना पड़े। एक यूजर ने लिखा, इतना बड़ा ऑर्डर COD नहीं हो सकता। दूसरे यूजर ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा, आप COD पर इतना बड़ा ऑर्डर नहीं कर सकते। कुछ लोगों ने इसे खाने और संसाधनों की बर्बादी बताया। इन सबके बीच एक यूजर ने कहा कि यह मार्केटिंग स्ट्रेटेजी लगती है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National