हिसार : नीलगाय के बच्चे पर की फायरिंग; वन्य प्राणी विभाग ने लिया एक्शन

हरियाणा में हिसार के गांव दाहिमा में नील गाय के बच्चे पर फायरिंग की गई। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मामला वन्य प्राणी विभाग के संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से इस बारे में जांच की जा रही है। जिससे नील गाय के बच्चे को उपचार दिया जा सके।
सोमवार की रात किसी व्यक्ति ने गांव दाहिमा के पास नीलगाय के बच्चे को गंभीर हालत में देखा। नीलगाय के गले में गोली का निशान दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पशु पालन विभाग व वन्य प्राणी विभाग को दी। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर की। जानकारी मिलने के बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम ने संपर्क किया। अभी नीलगाय का बच्चा टीम को नहीं मिल सका है। जिसकी तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघ खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को गांव उमरा का बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से इसे मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले सप्ताह भी इस तरह की जानकारी के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सर्च आप्रेशन चलाया था।