Kurukshetra: सास पर जबरन जहरीली गोलिया खिलाकर मारने का आरोप, चाची ......

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KURUKSHETRA

Kurukshetra: सास पर जबरन जहरीली गोलिया खिलाकर मारने का आरोप, चाची ......

Kurukshetra: सास पर जबरन जहरीली गोलिया खिलाकर मारने का आरोप, चाची ......


(K9 Media) गांव बिन्ट में महिला को जबरन जहरीली गोलियां खिलाकर मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने उसकी चाची सास को नामजद किया है। महिला को मुलाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार रितिका ने दिए बयान में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी से उसके पास दो वर्ष की एक बेटी है। करीब डेढ़ साल पहले उसके पति प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह अपनी सास निर्मला के साथ गांव में रह रही है। 29 सितंबर को उसकी चाची सास सीमा उनके घर आई हुई थी। उनकी आपस में बोलचाल हो गई, जिस पर उसकी चाची सास उसे जान से मारने की धमकी देकर चली गई। अगली सुबह नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी चाची सास आ गई और उसने कमरे की कुंडी लगा थी। सीमा ने उसे चारपाई पर धक्का दिया, जिससे वह चारपाई पर गिर गई। इसी दौरान उसकी चाची साल ने गेहूं में डालने वाली दवाई की तीन गोलियां उसके मुंह में डाल दी और उसका मुंह दबा दिया। उसने विरोध किया तो उसकी चाची सास मौके से फरार हो गई। शोर मचाने पर उसकी दूसरी चाची सास किरण आई, जिने उसके पिता अशोक को फोन पर जानकारी देकर मौके पर बुलाया। वहीं परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में मुलाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National