कुरुक्षेत्र : किसान यूनियन के सदस्य पर बदमाशों ने किया हमला

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र : किसान यूनियन के सदस्य पर बदमाशों ने किया हमला

kurukshetra


हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर लौट रहे भारतीय किसान यूनियन सदस्य पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। जिससे भाकियू सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस मामले में पुलिस ने खड़का व अंकुश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश का मामला है।


जानकारी के अनुसार अजय जांगड़ा निवासी लोहार माजरा ने बताया कि वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर अपने ट्रैक्टर पर घर लौट रहा था। तभी करीब डेढ़ बजे भौर सैयदां गांव के पास पहुंचा, तो सामने से किसी ने उसके आगे ट्रैक्टर अड़ा कर उसको रोक दिया। इसी दौरान 7-8 युवक ने उस पर गंडासी व बिंडो से हमला कर दिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल युवक वे इसकी शिकायत पुलिस को की। मामले पर पुलिस ने खड़का व अंकुश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


दूसरी ओर इस मामले को लेकर भाकियू पिहोवा ने जांच अधिकारी पर छोटी धाराएं लगाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पुलिस राजनैतिक दबाव के चलते केस को कमजोर कर रही है। किसान यूनियन पिहोवा ने एक भाजपा नेता पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर किसानों ने DSP पिहोवा से मुलाकात भी की। साथ ही चेतावनी दी मामले में कार्रवाई न होने पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को वीडियो भी दी थी, मगर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज करने की बजाय 32 घंटे मामला दर्ज किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National