Panipat: पति को शक था पत्नी पर तो पति ने सोती पत्नी पर

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

Panipat: पति को शक था पत्नी पर तो पति ने सोती पत्नी पर

Panipat: पति को शक था पत्नी पर तो पति ने सोती पत्नी पर


(K9 Media) पानीपत। किला थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र पर शक के चलते छत पर सो रही पत्नी पर उबलता पानी डाल दिया। पानी के छीटे पास में सो रही जुड़वां बेटियों पर भी पड़े, जिस वजह तीनों मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। आरोपी पति ने पत्नी को इसी तरह से जला-जलाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और पति के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

किला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी वर्ष 2008 में शादी हुई थी। वह तीन बच्चों की मां है। उसका 12 वर्षीय बेटा नानी के पास रहता है, जबकि नौ साल की जुड़वां बेटियां हैं। उसका पति अजय कुमार एक फैक्टरी में काम करता है। वह उस पर शक करता है। 13 सितंबर की रात को परिवार घर की छत पर लेटा था। दोनों बेटियां खेल रही थीं, जबकि पति-पत्नी अलग अलग फोन पर व्यस्त थे। पति ने उसे छत की बजाय नीचे जाकर सोने के लिए कहा। पति नीचे चला गया, वह नीचे जाने लगी तो बेटियों ने उसे रोक लिया और कुछ देर में नीचे चलने की बात कही। बेटियों के कहने पर वह रुक गई, इसी बीच नींद आने पर वह सो गई। जिस वजह से पति आग-बबूला हो गया और उसके पेट पर उबलता हुआ पानी डाल दिया। धमकी दी कि वह इसी तरह उसे जलाकर मारेगा। गर्म पानी के छींटे दोनों बेटियों के ऊपर भी गिर गए, जिससे एक बेटी ज्यादा झुलस गई। वह किसी तरह घर से सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां से इलाज कराने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National