Panipat: आइसक्रीम देने से मना किया तो लूटे 2700 रुपये

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

Panipat: आइसक्रीम देने से मना किया तो लूटे 2700 रुपये

Panipat: आइसक्रीम देने से मना किया तो लूटे 2700 रुपये


(K9 Media) पानीपत, जीटी रोड पर संगीत सिनेमा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आइसक्रीम वाले को रोककर उससे 2700 रुपये लूट लिए। आइसक्रीम वाले ने इन युवकों को आइसक्रीम देने से इंकार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के मथुरा गांव निवासी श्याम लाल पासवान पुत्र गंगा पासवान ने बताया कि पिछले कई साल से सेक्टर 13-17 में किराए पर रहता है। वो एक साल से महावीर कॉलोनी में दीपक आइसक्रीम डीलर के पास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता है। सोमवार रात को वो आइसक्रीम बेचकर अपने कमरे पर वापस जा रहा था। संगीत सिनेमा के पास दो युवक उसके पास आए और रेहड़ी को रुकवा लिया। इन युवकों ने उससे आइसक्रीम मांगी। उसने कहा कि आइसक्रीम खत्म हो गई। युवक उससे गालीगलौज करने लगे और जेब से 2700 रुपये लूट लिए। आरोपी बाइक पर बस स्टैंड की ओर फरार हो गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ की लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National