हरियाणा : मंत्री कृष्णकुमार बेदी ने दिए TDI कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के आदेश
हरियाणा के पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिती की बैठक में सामाजिक न्याय मंत्री कृष्णकुमार बेदी ने एक मामले की सुनवाई करते हुए TDI सीटी के मालिक समेत अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है। कंपनी अधिकारियों ने इस पर अपनी सफाई दी और 15 जनवरी तक का समय मांगा। मंत्री ने स्थानीय लोगों से चर्चा की और उनकी सहमति पर कंपनी को मूलभूत सुविधा देने के लिए 15 दिन का समय दिया।
इसके बाद भी इसका निपटारा न करने पर आगामी कार्रवाई के आदेश दिये। मंत्री के सामने यहा 15 मामलों को रखा गया। जिनमे से आठ का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सात शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आगामी कार्रवाई के आदेश दिए। इन शिकायतों को आगामी बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने यहां निकाय चुनाव पेपर बैलेट से कराने के सवाल पर कहा कि कौनसी कांग्रेस ने यह बात उठाई हैं यहां हुड्डा, सुरजेवाला और शैलजा की अलग अलग कांग्रेस है। ईवीएम पर चुनाव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेता पहले अपने पद से इस्तीफा दें।