रोहतक : PGI के कर्मचारियों ने की हड़ताल; सारी सेवाएं बंद करने की चेतावनी

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

रोहतक : PGI के कर्मचारियों ने की हड़ताल; सारी सेवाएं बंद करने की चेतावनी

rohtak


पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी है। कर्मचारी पिछले काफी समय से खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मांग पूरी नहीं की गई जिसके चलते हड़ताल शुरू की गई है। यही नहीं, हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सभी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। 


कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त करते हुए कर्मचारियों को HKRN (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत संस्थान के काफी कर्मचारी रोजगार निगम में शामिल कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को अब भी ठेकेदार के तहत काम करना पड़ रहा है। प्रशासन से बार-बार आग्रह करने पर भी उन्हें HKRN में शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी आहत हैं। 


कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। सभी कर्मचारियों को HKRN पोर्टल पर चढ़ाया जाए। पीजीआई के विजय पार्क में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उनकी सरकार से अपील है अगर किसी भी कर्मचारी की जान और माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार और पीजीआई प्रशासन है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National