तीन घंटे का ऑपरेशन, 8 किलो का ओवेरियन ट्यूमर; PGI ने दी महिला को नई जिंदगी

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

तीन घंटे का ऑपरेशन, 8 किलो का ओवेरियन ट्यूमर; PGI ने दी महिला को नई जिंदगी

rohtak


हरियाणा का रोहतक PGI एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. सविता सिंघल व उनकी टीम ने एक महिला के 8 किलोग्राम ओवेरियन ट्यूमर को निकाल कर उसे नई  जिंदगी दी है। चिकित्सकों की टीम तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद ट्यूमर निकलने में सफल हुई।


डॉ. सविता सिंघल ने बताया कि उनके पास जींद निवासी करीब 50 वर्षीय महिला पेट में भारीपन की समस्या लेकर आई थी। उसने निजी अस्पताल में भी जांच कराई थी, मगर आराम नहीं मिला। इसके चलते जींद सरकारी अस्पताल में दिखाया। यहां से उसे पीजीआईएमएस रेफर किया गया। महिला के अल्ट्रासाउंड की जांच की गई तो बड़ा ओवेरियन ट्यूमर होने का पता लगा। इसके चलते महिला की जल्द सर्जरी करने की तैयारी की गई। महिला का करीब तीन घंटे ऑपरेशन चला। इसके बाद आठ किलो का ट्यूमर निकालने में सफलता मली। इसका Size करीब 42 इंच 40 सेंटीमीटर है।


इस उपलब्धि के लिए कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग व निश्चेेतन विभाग के चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि डॉ सविता की टीम ने इस महिला को नई जिंदगी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उनकी विशेषज्ञता और समर्पण का उदाहरण है।


डॉ. मोनिका दलाल ने बताया कि पहली बार इतना बड़ा ट्यूमर देखा है। ऑपरेशन में डॉ. शिखा मदान व डॉ. प्रेरणा, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. रेणु बाला व डॉ. मयूरी शामिल रही। महिला का ऑपरेशन के समय बीपी कम हो रहा था। धड़कन भी ऊपर नीचे हो रही थी। ऐसे में निश्चेतन विभाग का विशेष सहयोग रहा। महिला को करीब एक सप्ताह में छुट्टी दे दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National