सिरसा : कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नए कर्मचारी भर्ती करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SIRSA

सिरसा : कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नए कर्मचारी भर्ती करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

sirsa


 नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने आज मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया और सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप लगते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 10 सालों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। कर्मचारी धरने-प्रदर्शन व हड़ताल करते हैं तो मांगे मान ली जाती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। वर्ष 2023 व 24 में सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व शहर की आबादी के हिसाब से नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का पत्र जारी किया था लेकिन फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया दिया। कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए, एक्सग्रेसिया लागू किया जाए व 2 साल से लेकर 10 साल का कार्य कर चुके कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। अगर यह मांगे पूरी नहीं होती तो 24 दिसंबर को प्रदेश के सभी मंत्रियांे के आवास का घेराव कर कर्मचारी मांग पत्र सौंपेंगे। इसके बाद 9 व 10 जनवरी को कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

 नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान व राज्य कमेटी के सदस्य मनोज अटवाल ने बताया कि सिरसा में वर्ष 1996 के बाद नए सफाई कर्मचारी भर्ती नहीं किए गए। ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व नई भर्तियां करने की मांग को लेकर आज लगातार धरने प्रदर्शन किया जा रहे है। बीजेपी सरकार ने उनकी मांग को जायज ठहराया। वेतन बढ़ाने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की शर्त मानी लेकिन वायदा खिलाफी की और मानी गई मांगों को लागू नहीं किया। अगर मांग पूरी नहीं होती तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National