सोनीपत : शादी के जश्न में की फायरिंग; दूल्हे को ही लगी गोली

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

सोनीपत : शादी के जश्न में की फायरिंग; दूल्हे को ही लगी गोली

sonipat


हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां वीरवार रात सगाई का जश्न मातम में बदल गया। शादी में आए कुछ युवकों ने झगड़े के बाद फायरिंग कर दी। जिससे दूल्हे के ममेरे भाई की माैत हो गई। वहीं दूल्हा भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस के जवान गांव मुंडलाना निवासी अजित की वीरवार रात को सगाई थी। गोहाना शहर स्थित गार्डन में देर रात खुशियों के बीच कुछ युवकों ने झगड़े के बाद गोली चला दी। सीने में गोली लगने से अजित के ममेरे भाई गांव गढ़ी सिसाना निवासी जयदीप की मौत हो गई। अजित के हाथ में गोली लगी है। शहर थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में रखा गया है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National