मोतीलाल नेहरु खेलकूद विधालय राई ने मनाया अपना 52 वां वार्षिकौत्सव, खेल मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई सोनीपत में 52 में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गौरव गौतम खेल मंत्री हरियाणा सरकार और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक कुमार(IPS) कुलपति खेल विश्वविद्यालय हरियाणा मौजूद रहे।
आगंतुक अतिथियों का विद्यालय परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों को पुष्प गुच्छ घुड़सवारों के स्टैंडिंग सेल्यूट से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशिका श्रीमती मौशुमी घोषाल के द्वारा विद्यालय के वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल से संबंधित उत्कृष्ट प्रदर्शन किए गए जिसमें विद्यालय के छात्रों के द्वारा मेरा वतन शीर्षक गीत की प्रस्तुति के साथ ही घुड़सवारी, योग, जिमनास्टिक, बैंड और नृत्य आदि की भाव एवं मनोहारी प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कमला नेहरू विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इंद्र सदन को और मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इंद्र सदन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सदन अध्यक्षों को ट्रॉफी प्रदान की गई। राज्यपाल पदक सूर्य सदन के हिना को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक गतिविधि की ट्रॉफी इंद्र और सूर्य सदन को संयुक्त रूप से दी गई दी गई। धन्यवाद ज्ञापन का कार्य विद्यालय के कार्यकारी उप प्रधानाचार्य श्री पी के धीमान के द्वारा दिया गया।
खेल मंत्री : खेल मंत्री ने कहा की हरियाणा खेलों से जाना जाता है,हरियाणा का नाम आते ही दुनिया के सामने खिलाडियों के चित्र घुमने लगते हैं “हरियाणा मतलब खेल और खेल मतलब हरियाणा”! खेल मंत्री ने कहा की देश के सभी राज्य हरियाणा की खेल निति का अध्ययन कर रहे है ! खेल मंत्री के अनुसार उन्हें खेल स्कूल राई में आने पर गौरव की अनुभूति होती है! माननीय खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों की सरहना करते हुए कहा की सरकार नशे के खिलाफ जीरो टोलेरेंस निति अपना रही है और खेल भी नशे को खतम करने में अहम् भूमिका निभाते हैं! उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने हरियाणा सरकार एवं विद्यालय प्रशासन के किए गए प्रयासों की सराहना की और विद्यालय के विकास में निरंतर योगदान देने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार कुलपति हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय ने भविष्य की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए सुपर 100 के विज़न के बारे में बताया! उन्होंने कहा की वे निकट भविष्य में सुपर 100 यानि की 100 मेधावी खिलाडी और 100 मेधावी छात्रों की टीम पर काम करेंगे और प्रदेश को नए ओल्म्पिंस और डॉक्टर्स और IITएनस यहीं से मिलेंगे! कुलपति महोदय ने बताया की खेल स्कूल राई ने पहले भी बहुत सारे सिविल सर्वेन्ट्स, आर्मी ऑफिसर्स देश और प्रदेश को दिए हैं!
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा प्रभारी. खेल अधिकारी, अभिभावक गण एवं विद्यालय तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी गण मौजूद रहे मौजूद रहे।