दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे है केजरीवालः कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे है केजरीवालः कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

haryana


 प्रदेश के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के लिए साजिश रचने का केस दर्ज होेना चाहिए, ताकि दिल्ली की जनता को भी पता चले कि दस साल तक केजरीवाल ने सिर्फ झूठ बोला है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केजरीवाल को आरोप लगाने से पहले पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए थी, इस तरह के गंभीर आरोप लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने के मन बना लिया है। 

sonipat

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गोहाना पहुंचे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सिंचाई विश्राम गृह में आमजन से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम द्वारा हरियाणा से जहरीला पानी दिल्ली में भेजने के ब्यान को लेकर कड़ी आपति जताई और कहा कि पूर्व सीएम केजरीवाल को अपने बयान पर दिल्ली व हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए और इससे साफ है कि केजरीवाल की मंशा ठीक नहीं है और वह दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया और केजरीवाल अपनी बात पलटने में माहिर है। केजरीवाल में इतनी हिम्मत थी तो हरियाणा से चुनाव लडकर दिखाते, जमानत तक जब्त हो जाती। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि इस बार दिल्ली में सौ फीसदी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त भाजपा गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, खानपुर मंडल से प्रवीण खुराना, मोहना मंडल अध्यक्ष संजय दहिया व बुटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड को शुभकामनाएं दीं व मुंह मीठा करवाया। इस दौरान इलाकेवासियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उनके द्वारा रखी गई समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक व सुमित कक्कड़, अरुण निनानिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National