जरूरतमंदों की करें सेवा, मिलेगा आत्मिक सुख: कविता जैन

  1. Home
  2. HARYANA

जरूरतमंदों की करें सेवा, मिलेगा आत्मिक सुख: कविता जैन

s



जरूरतमंदों की करें सेवा, मिलेगा आत्मिक सुख: कविता जैन
गोहाना:
 हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि आर्थिक संपन्न लोग जरूरतमंदों की सेवा करें। ऐसा करने से उन्हें आत्मिक सुख मिलेगा। जैन राष्ट्रहित मंच के कार्यालय पर हरियाणा हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी कमला बहुगुणा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थीं। मंच और समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए गए। सान्निध्य स्वामी दयानंद सरस्वती का रहा। उन्होंने मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मबीर गौड़ की रही और संयोजन मंच के युवा के अध्यक्ष परशुराम गौड़ ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बत्रा, करनाल से पंडित जिले सिंह पिचोलिया, सिरसा से जितेंद्र चौटाला, राजबाला शर्मा, मुकेश शर्मा, मंच के जिला अध्यक्ष जगदीश चहल, संदीप फौजी, सुरेश भारद्वाज, अधिवक्ता नंदकिशोर, पंकज वत्स, पारस देव आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National