जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता जेबीटी सुनील सम्मानित

गढ़ी सराय नामदार खां के जेबीटी सुनील दहिया ने जिला स्तरीय पहाड़ों और गिनती की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता जेबीटी सुनील सम्मानित
गोहाना:
राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सराय नामदार खां के जेबीटी सुनील दहिया ने जिला स्तरीय पहाड़ों और गिनती की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब उनका चयन 21 और 22 दिसंबर को पंचकूला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। इस पर सोमवार को विद्यालय में शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया। शिक्षकों ने कहा कि सुनील ने विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने पहले खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक रविंद्र मलिक ने की। इस मौके पर सतपाल, लक्ष्मण डीपीई, सुनील लाठर, गीता देवी, सुमन, कुसुम आदि मौजूद रहे।