किराए के मकान में खोल रखा था शोरूम; पुलिस की छापेमारी में आया चौंकाने वाला सच

  1. Home
  2. HARYANA
  3. YAMUNANAGAR

किराए के मकान में खोल रखा था शोरूम; पुलिस की छापेमारी में आया चौंकाने वाला सच

yamunanagar


हरियाणा के यमुनानगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाले 3 युवकों ने मकान में ही शो रूम खोल रखा था। तीनों उत्तर प्रदेश आने जाने का लाखों कमाते थे। अचानक एक दिन एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया पुलिस ने उससे पूछा कहां से हो? युवक ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। जब उनके मकान की तलाशी की गई, तो पुलिस की टीम हैरान रह गई। उनके पास से 22 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। 


यमुनानगर की CIA 2 की टीम ने एक ऐसी बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बिहार का रहने वाला है। यमुनानगर के विष्णु कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हुए ये युवक शहर से बाइक चोरी करते था। तीनों बदमाश लंबे समय से बाइक चोरी करते थे और उत्तर प्रदेश ले जाकर उन्हें बेच देते थे। बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 22 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। इसके साथ ही अन्य कई बाइक चोरी की घटनाओं को कुबूल किया है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National