बहादुरगढ़ : पार्क में खेल रहे छह वर्षीय मासूम को लगा करंट; हुई मौत

मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र लोकेश निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है। प्रिंस शुक्रवार शाम 7 बजे पार्क में खेलने के लिए गया था। वहां खुले में सबमर्सिबल की बिजली तार कटी हुई पड़ी थी। खेलते खेलते प्रिंस अचानक उससे छू गया और वहीं पर गिर गया।
पार्क में सैर के लिए आए लोगों ने जब उसे देखा तो तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जबकि उसके साथ आए अन्य बच्चों ने इस की जानकारी उसके परिवार को दी। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया गया है मृतक प्रिंस के पिता कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते है। प्रिंस की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।