गायत्री शक्तिपीठ में नवनिर्मित भवन लोकार्पण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सनातन अखंड भारत के सपने को निरन्तर मजबूत कर रहा है। गायत्री परिवार भी देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रहा है, ऐसे में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाना चाहिए।
बीती देर शाम गढ़ी उजाले खां स्तिथ गायत्री शक्तिपीठ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक हरिश्चंद्र कर्नाटक की अगुवाई में गायत्री परिवार के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मां भगवती, भगवान शिव से लेकर प्रत्येक भगवान के मंत्र में शक्ति है, उसी प्रकार गायत्री मंत्र भी ताकतवर है। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र में अथाह शक्ति छुपी हुई है। जितना हम इसकी गहराई में जाएंगे, उतना ही हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश, प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसमें गायत्री परिवार भी अपना योगदान दे सकता है।
इस अवसर पर पार्षद संजय सैनी, जगदीश, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, विशाल सिंह, रामपाल दहिया, बन्सीराम गौड़, कृष्ण शर्मा, जगबीर कौशिक, सुल्तान सैनी, प्रवीण मेहंदीरत्ता, रमन सुनेजा, भोला वर्मा, कपिल कौशिक, जयनारायण, धर्मबीर आदि उपस्थित रहे।