रेवाड़ी : कार और बाइक की हुई टक्कर; पिता-पुत्र की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक अमित अपने बेटे और पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचा इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत तीनों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित और उसके डेढ़ साल के बेटे जिगर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविना के पैर में चोट लगने के कारण उसे भर्ती किया गया है।
अमित शहर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत था। उसके पिता विनोद मजदूरी करते हैं। अमित घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। अमित की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा था।
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। अमित के पिता विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।