हरियाणा प्रशासन में बड़ा फेरबदल : 36 अफसरों का ट्रांसफर; जींद SP ससपेंड

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा प्रशासन में बड़ा फेरबदल : 36 अफसरों का ट्रांसफर; जींद SP ससपेंड

haryana


हरियाणा में दीपावली त्योहार से एक दिन पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने एक साथ 36 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 23 इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर प्रमोट किया गया है।
जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे जींद के SP का भी नाम शामिल हैं। उन्हें जींद के SP पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजेश कुमार जींद SP सहित एंटी करप्शन ब्यूरो का चार्ज संभालेंगे।
जींद SP पर यह कार्रवाई अज्ञात चिट्ठी के वायरल होने के बाद की गई है। हरियाणा के DGP से महिला आयोग ने सिफारिश की थी कि जींद SP को पद से हटाया जाए। आयोग ने DGP को मामले की पूरी जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा था।
हरियाणा में देर शाम हुए फेर बदल में सरकार ने एक साथ 36 अफसरों का तबादला हुआ है। इनमें जींद को SP को हटाकर अंबाला भेज दिया गया है। उन्हें रेलवे की जिम्मेदारी मिली है। यमुनानगर के SP गंगाराम पूनिया को करनाल भेज दिया गया है।
शशांक कुमार सावन को हिसार जिले का SP बनाया गया है। करनाल के SP मोहित हांडा को गुरुग्राम के DCP क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम के DCP नीतिश अग्रवाल को भिवानी का SP बनाया गया है। SP दादरी पूजा को SP महेंद्रगढ़ का चार्ज दिया गया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National