हरियाणा : कुरुक्षेत्र पहुंच मनोहर लाल खट्टर ने शिल्प व सरस मेले का किया अवलोकन

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा : कुरुक्षेत्र पहुंच मनोहर लाल खट्टर ने शिल्प व सरस मेले का किया अवलोकन

kurukshetra


केंद्रीय उर्जा मंंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रविवार सुबह ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रह्मसरोवर तट पर शिल्प व सरस मेले का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियों को देख गदगद हो उठे तो वे डेरू की स्वर लहरियों पर झूमने लगे। उन्होंने रोहतक से आए कलाकारों के साथ भजन भी गाए तो कलाकारों व शिल्पकारों का हौंसला भी बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र के 48 कोस तीर्थों के विकास को लेकर कुुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक भी की तो वहीं ज्योतिसर तीर्थ पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की तो कहा कि भारत के पास गीता के रूप में बड़ी विरासत है और आज दुनिया हर समस्या के निवारण के लिए भारत की ओर निहारती है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विशाल रूप ले चुका है और आज हर देश इससे जुड़ने के लिए लायलित है। दुनियां के लोग भारत को एक विशेष दृष्टि से देखने लगे हैं।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National