हरियाणा : पंचायती राज मंत्री आज लेंगे विकास कार्यों की होगी समीक्षा; अधिकारियो की उपस्थिति जरूरी

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा : पंचायती राज मंत्री आज लेंगे विकास कार्यों की होगी समीक्षा; अधिकारियो की उपस्थिति जरूरी

haryana


हरियाणा के विकास एवं पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार आज पानीपत में अधिकारियों की बैठक लेंगे। सबसे पहले वे सुबह 10:30 बजे जिला सचिवालय में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय में जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों का शामिल होना अनिवार्य है। इस बैठक में किए गए विकास कार्यों, चल रहे विकास कार्यों और किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को राज्य सरकार के नए विजन से परिचित कराया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री पंचायत विभाग के अलावा अपने दूसरे विभाग खनन विभाग के जिला स्तर पर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National