चरखी दादरी में हादसा; अचानक पहाड़ खिसकने से मची तबाही

  1. Home
  2. HARYANA

चरखी दादरी में हादसा; अचानक पहाड़ खिसकने से मची तबाही

haryana


हरियाणा के चरखी दादरी में माइनिंग क्षेत्र में आज गुरुवार को पहाड़ खिसक गया, जिसके कारण गाड़ियां और मशीन मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे पिचौपा कलां पहाड़ के माइनिंग क्षेत्र में खनन के दौरान पहाड़ खिसक गया, जिसके कारण मौके पर हड़कंप मच गया। पहाड़ खिसकने के कारण गाड़ियां और मशीनें दब गई। लोग मलबे को हटाने में लगे हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, उसके पैर में चोट आई है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दूसरी ओर पहाड़ खिसकने की सूचना मिलने से बाड़ला SDM सुरेश कुमार, SHO दिलवार सिंह, भिवानी से लेबर विभाग टीम, चरखी दादरी फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। माइनिंग का काम करने वाले सुधीर ने बताया कि काम करने के दौरान ये हादसा हुआ है। ऊपर से पत्थर आकर ट्रक पर गिरा, जिससे ड्राइवर के पैर में चोट आई है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National