नूंह : लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों को ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा

  1. Home
  2. HARYANA

नूंह : लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों को ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा

nuh


हरियाणा के नूंह में मनचलों को लड़कियों से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। जहां गांव वालों ने दो मनचलों को पकड़कर पहले उनकी पिटाई की फिर उनके सिर के बाल काट दिए। साथ ही उनके गले में गोबर के उपले डाल दिए।  


जानकारी के मुताबिक गांव मंडारका में 2 युवक काफी दिनों से लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। दोनों युवक घर आकर लड़कियों को पर्चियां फेंक कर परेशान कर रहे थे। कई बार लड़कियों के परिजनों ने आरोपियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। दोनों युवक पड़ोस के ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दोनों युवकों को चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।


बुधवार को दोनों युवक गांव में फिर से आ गए, जहां पर्ची फेंकते हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की गई। बाद में दोनों के सिर मुंडवाकर उनके गले में गोबर के उपले लटका दिए गए। इस दौरान दोनों युवकों से पर्चियां भी बरामद हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल-112 नंबर पर कॉल की। दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National