गोहाना : शहर के लोगों ने स्वामी दयानंद सरस्वती को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  1. Home
  2. HARYANA

गोहाना : शहर के लोगों ने स्वामी दयानंद सरस्वती को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

gohana


शहर में सेक्टर सात स्थित पार्क में बुधवार को शहर के लोगों ने स्वामी दयानंद सरस्वती को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के प्रतिनिधि अशोक आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक, महान समाज सुधारक व महान देश भक्त थे। उन्होंने 1875 में एक महान आर्य सुधारक संगठन आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। उन्होंने अपने महान ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में सभी मतों में व्याप्त बुराइयों का खंडन किया। उन्होंने दलितों के उत्थान, विधवा विवाह, नारी शिक्षा को बढ़ावा और एकता का संदेश दिया। उन्होंने मूर्ति पूजा, बाल विवाह व सती प्रथा का विरोध किया। पशुओं की बलि देना, जाति विवाह, मांस का सेवन, महिलाओं के प्रति असमानता की भावना को भी मिटाने की कोशिश की। अध्यक्षता धर्मवीर मलिक ने की। उन्होंने कहा कि महर्षि स्वतंत्रता अभियान के प्रथम और प्रबल संवाहक थे। उनका 30 अक्टूबर 1883 को निधन हो गया था। इस मौके पर आजाद हिंद दांगी, सुभाष वर्मा, मास्टर जगबीर कुंडू, मुख्तार सिंह दांगी, सुरेश पंवार, हैप्पी बूरा, सनी मलिक, विक्की मोर, साहिल, अमित मौजूद रहे।
 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National