हरियाणा में 2 प्रॉपर्टी डीलरों पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, घर के बाहर दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के भिवानी में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां घर के बाहर ही काम पर जा रहे 2 प्रॉपर्टी डीलरों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जीतू वाला जोड़ क्षेत्र की है। दोनों अपने ऑफिस में जा रहे थे। तभी बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियो ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घायल विनोद के भाई मोहन ने बताया कि उसका भाई घर से काम के लिए निकला था, जब वह सुभाष हलवाई के पास पहुंचे तो 15-20 लड़कों ने प्रशांत और विनोद को घेर लिया। इनमें प्रदीप, बीरपाल, राजा, साहिल उर्फ काला, गौरव उर्फ गोरा, सैंडी थे। इन सभी के पास हथियार थे। विनोद और प्रशांत को बाइक पर देखते हुए उन्होंने पथराव कर दिया।
भाई ने बताया है कि पहले भी उस पर हमला हुआ था। आज उन हमला करने वालों में 3 के पास पिस्तौल थी, बाकी के पास तलवार और तेजधार हथियार थे।