हिसार : सोशल मीडिया पर हथियारों का फोटो किया अपलोड; आरोपी 6 महीने बाद गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA

हिसार : सोशल मीडिया पर हथियारों का फोटो किया अपलोड; आरोपी 6 महीने बाद गिरफ्तार

hisar


हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के मामले में आरोपी किरमारा निवासी प्रदीप उर्फ दीप को लगभग 6 महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।
 हथियारों के साथ अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस बारे में पुलिस विभाग के आमजन को जागरूक भी किया जाता है। लेकिन फिर भी अगर कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है, तो पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड की थी। जिसके बारे में 5 मई 2024 को थाना अग्रोहा में आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 6 महीने बाद अब किरमारा निवासी प्रदीप उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को पूछताछ उपरांत कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National