कुरुक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

  1. Home
  2. HARYANA

कुरुक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

kurukshetra


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज धर्मानगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शरीक होंगे। उपराष्ट्रपति सबसे पहले देवी को मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचेंगे जहां वे पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गीता महोत्सव में पुरुषोत्तम पुरा बाग में पहुंचेंगे जहां राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के अलावा हरियाणा में सहभागी प्रदेश ओडिशा के पवेलियन का अवलोकन करेंगे।
इसके उपरांत उपराष्ट्रपति गीता ज्ञान संस्थान में पहुंचेंगे जहां चल रहे गीता सत्संग में शरीक होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर गणेश सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात हैं। ब्रह्म सरोवर के आसपास आमजन के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तो वही वाहनों के लिए रूट भी डाइवर्ट किए गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही भारी भीड़ पर्यटकों की उमड़ी पड़ी है जबकि दिन में और भी भीड़ भरने की संभावना है। ब्रह्म सरोवर के घाटों पर विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमा रहे हैं तो वहीं पर्यटक शिल्प व सरस मेले का भी आनंद ले रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National