भारत की 19 कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध; युद्ध प्रयासों में मदद करने का लगाया आरोप

अमेरिका ने दुनियाभर की 400 से ज्यादा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है ये कम्पनिया रूस को सामान बेचने का काम करती थी। इनमें 19 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। लेकिन ज्यादातर भारतीय कंपनियां है कोई खास रक्षा उपकरण नहीं बनाती हैं, इसलिए भारत पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इनमें से सिर्फ एक कंपनी ही DRDO और सेना के साथ काम करती है।
अमेरिका को शक है कि ये कंपनियां रूस को ऐसे उपकरण बेच रही हैं, जिनका इस्तेमाल आम लोगों और सेना दोनों के लिए किया जा सकता है। कई भारतीय कंपनियां तो बस पश्चिमी देशों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदकर रूस को बेच रही हैं, क्योंकि पश्चिमी देशों ने रूस पर कई पाबंदियां लगा रखी हैं।
कुछ कंपनियों में तो रजिस्टर्ड डायरेक्टर और शेयरधारक रूसी नागरिक भी हैं। डेन्वास सर्विसेज मुख्य रूप से अलग-अलग सेवाओं के लिए डिजिटल कियोस्क सप्लाई करती है। इस कंपनी में रूसी नागरिकों की हिस्सेदारी है। भारतीय कानून के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में विदेशी नागरिकों का डायरेक्टर होना कानूनी है और रूसी संस्थाओं के साथ काम करने पर कोई रोक नहीं है। इस कंपनी पर आरोप है कि यह अमेरिका में बने माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण रूस को उसके आधुनिक हथियारों में इस्तेमाल करने के लिए दे रही थी।
इन 19 कंपनियों में से सिर्फ RRG इंजीनियरिंग ही ऐसी कंपनी है जो भारतीय रक्षा क्षेत्र के साथ थोड़ा-बहुत काम करती है। इसने DRDO के साथ काम किया है और कुछ सैन्य यूनिट को जरूरी सामान सप्लाई किए हैं। इस कंपनी पर आरोप है कि इसने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित रूसी कंपनी आर्टेक्स लिमिटेड कंपनी को माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की 100 से ज्यादा खेप भेजी हैं।