सऊदी अरब में बड़ा बस हादसा

  1. Home
  2. International

सऊदी अरब में बड़ा बस हादसा

bus accident

20 की मौत, 29 घायल


Saudi Arabia Bus Accident : सऊदी अरब में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है, जहां एक सड़क हादसे में 20 लोगों की जान चली गई है। तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मक्का ले जा रही एक बस एक पुल पर टक्कर के बाद आग की चपेट में आ गई। इसके बाद 20 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना अकाबा में एक सड़क पर हुई जो आभा शहर को महायल असीर गवर्नरेट से जोड़ती है। 

जानकारी के मुताबिक, ब्रेक फेल होने के बाद यात्री बस नियंत्रण खो बैठी और एक पुल से जा टकराई, पलट गई और उसमें आग लग गई। पीड़ित उमरा करने के लिए मक्का जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस और सऊदी रेड क्रीसेंट टीमों के साथ-साथ सुरक्षा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद कई घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। मृतक तीर्थयात्रियों के शवों और घायलों को क्षेत्र के कई अस्पतालों में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें -

Amritpal Singh : भगोड़ा अमृतपाल का नया CCTV फुटेज आया सामने

Tejasswi Prakash : येलो थाई हाई स्लिट ड्रेस में देखिए तेजस्वी प्रकाश का ग्लैमरस लुक

EPFO Recruitment 2023 : EPFO ने 12वीं पास के लिए 2859 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

America के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 बच्चों समेत 6 की मौत

Akal Takht Sahib : अमृतपाल मामले में पकड़े सिख युवाओं को लेकर जत्थेदार की सरकार को चेतावनी

हरियाणा के DC-SP के लिए नया सरकारी फरमान

Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना ने एथनिक रेड शरारा सूट में दिखाई क्यूटनेस

Urfi Javed : कीवी से बने टॉप में पोज देने पर, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

सांसदी के बाद अब राहुल गांधी से छिनेगा बंगला? घर खाली करने को मिल गया नोटिस

Viral News: 60 साल के ससुर संग भागी जवान बहू, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Around The Web

Uttar Pradesh

National