दुनिया की सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाला इंसान, सैलरी सुन चौंक जाएंगे

  1. Home
  2. International

दुनिया की सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाला इंसान, सैलरी सुन चौंक जाएंगे

दुनिया की सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाला इंसान, सैलरी सुन चौंक जाएंगे



भारतीय मूल के जगदीप सिंह दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एम्प्लॉई बन गए हैं। मनी कंट्रोल के अनुसार, क्वांटमस्केप के पूर्व फाउंडर और CEO जगदीप को 17,500 करोड़ रुपए (लगभग 2.3 बिलियन डॉलर) का सालाना पैकेज मिला है, जो हर दिन के हिसाब से करीब 48 करोड़ रुपए (लगभग 5.8 मिलियन डॉलर) है।

यह सैलरी कई बड़ी कंपनियों के सालाना रेवेन्यू से भी ज्यादा है। क्वांटमस्केप के शेयर होल्डर्स की सालाना बैठक के दौरान, CEO के लिए लगभग 2.1 बिलियन डॉलर के मुआवजे के पैकेज को मंजूरी दी गई। इस पैकेज में 2.3 बिलियन डॉलर कीमत के स्टॉक ऑप्शंस शामिल है। इस वजह से जगदीप सिंह की सैलरी करीब 17,500 करोड़ रुपए रही।

स्टॉक ऑप्शन एक तरह से निवेश का मौका होता है, जो कर्मचारियों को उनकी कंपनी के शेयर्स को भविष्य में एक निर्धारित मूल्य पर खरीदने का अधिकार देता है।

 कौन है जगदीप सिंह

जगदीप सिंह एक भारतीय मूल के अमेरिकी इंडस्ट्रलिस्ट और तकनीकी विशेषज्ञ हैं। सिंह ने अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बी.टेक की पढ़ाई की है और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से MBA की डिग्री हासिल की है।

क्वांटमस्केप शुरू करने से पहले करिअर की शुरुआत में उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक कई कंपनियों में प्रमुख पदों पर काम किया। इस दौरान सिंह ने बैटरी बनाने की नई टेक्नोलॉजी पर काम किया और इस सेक्टर में एक्सपर्टीज हासिल की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National