करनाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

एंकर - करनाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन कुख्यात बदमाशों पर कई मर्डर का आरोप था, वहीं कृष्ण दादुपुर पर 5 लाख का इनाम था, वहीं सनी मास पर 2 लाख का इनाम था। इनके पास से पुलिस ने एक क्रेटा गाड़ी, 8 लाख कैश , 3 पिस्तौल, 200 ज़िंदा कारतूस , कई मोबाइल और कई मॉडम भी बरमाद किए हैं।
3 साल तक पुलिस को छकाने के बाद कृष्ण दादुपर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। वहीं कृष्ण दादुपर के साथ उसका साथी सन्नी मास को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कृष्ण दादुपर मोस्ट वांटेड बदमाश है और उस पर करनाल पुलिस ने 5 लाख का इनाम भी रखा हुआ था , वहीं सन्नी मास पर भी 2 लाख का इनाम था। कृष्ण दादुपर पर बबली अंजनथली की हत्या का आरोप है , बबली की हत्या 2018 में उसी के गांव में की थी, वहीं 2019 में कृष्ण दादुपर ने बबली के रिश्तेदार पिंटू की भी हत्या की थी। ये हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने दोनों को मोस्ट वांटेड घोषित करके इनाम घोषित कर दिया था। इनके पास से पुलिस ने एक क्रेटा गाड़ी, 8 लाख कैश , 3 पिस्तौल, 200 ज़िंदा कारतूस , कई मोबाइल और कई मॉडम भी बरमाद किए हैं। पुलिस ने इनके लॉस से 8 लाख भी बरमाद किए हैं इनके तार विदेश से भी जुड़े हैं ऐसे में ये भी पता लगाया जाएगा कि इनकी विदेश से कौन मदद करता था। वहीं ये दोनों आरोपी बबली के भाई नरेश ( जो जेल में है) और उनके रिश्तेदार रोमिल को भी मारने की प्लानिंग बना रहे थे।