राजेन्द्र कुमार बने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के गोहाना अध्यक्ष।

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

राजेन्द्र कुमार बने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के गोहाना अध्यक्ष।

राजेन्द्र कुमार बने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के गोहाना अध्यक्ष।


गोहाना ,4 अप्रैल
राजेन्द्र कुमार बने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के गोहाना अध्यक्ष।  हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष आरपी वशिष्ठ ने राजेन्द्र कुमार को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचयूजे जिला सोनीपत के अध्यक्ष राजेश आहूजा ने की।
प्रदेश अध्यक्ष आरपी वशिष्ठ ने बताया कि  राजेन्द्र कुमार गोहाना में  पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है और एक मेहनती एवं ईमानदारी कि मिशाल है उन्होंने कई समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों में काम किया है। राजेन्द्र कुमार पहले भी यूनियन के साथ जुड़े रहे है। उन्होंने समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं को उठाने  में यूनियन के साथियों के लिए काम किया था। उनकी इस कर्मठता को देखते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने उन्हें गोहाना इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आरपी वशिष्ठ, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सरंक्षक रोशन लाल, जिला अध्यक्ष राजेश आहूजा, अजय बोहत व अरुण कुमार व आकाश भी उपस्थित रहे।
गोहाना- गोहाना में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त गोहाना अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नियुक्ति पत्र सौंपते आरपी वशिष्ठ व अन्य।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub