29 साल के अविनाश साबले ने रचा इतिहास

  1. Home
  2. Sports

29 साल के अविनाश साबले ने रचा इतिहास

29 साल के अविनाश साबले ने रचा इतिहास 

k9


k9 media 
भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपनी हिट में पाँचवे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है| वह इस स्पर्धा के फाइनल में पहुँचने वाले भारत के पहले एथलीट हैं | राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साबले ने दूसरी हिट में आठ मिनट में 15.43 सेकंड के साथ पाँचवा स्थान हासिल किया है| इस 29 साल के खिलाड़ी ने रेस की अच्छी शुरुआत की और पहले 1000 मीटर के बाद शीर्ष पर रहे, लेकिन इसके बाद कीनिया के अब्राहम किबिवोट ने बढ़त बनाली और साबले खिसककर चौथे स्थान पर फिसल गए| वह 2000 मीटर की दूरी को पांच मिनट 28.7 सेकंड में पूरी करने के बाद वे तीसरे स्थान पर थे| वह इसके बाद पाँचवे स्थान पर खिसक गए| उन्होंने छठे स्थान पर काबिज़ अमेरिका के मैथ्यू विलकिनसन पर बड़ी बढ़त बनाने के कारण उन्होंने ज्यादा जोर नहीं लगाया| 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub