Big Breaking: सिरसा में नहर टूटने से कई एकड़ फसल हुई जलमग्न, नहर के कई फुट लम्बे हिस्से में पड़ा कटाव

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Big Breaking: सिरसा में नहर टूटने से कई एकड़ फसल हुई जलमग्न, नहर के कई फुट लम्बे हिस्से में पड़ा कटाव

सिरसा में नहर टूटने से कई एकड़ फसल हुई जलमग्न

हरियाणा के सिरसा जिले में गांव दड़बा कलां व माखोसरानी के समीप नोहर फीडर नहर सोमवार सुबह 7 बजे अचानक टूट गई। नहर टूटने से करीब 100 फुट कटाव हो गया है। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया है।


Big Breaking: हरियाणा के सिरसा जिले में गांव दड़बा कलां व माखोसरानी के समीप नोहर फीडर नहर सोमवार सुबह 7 बजे अचानक टूट गई। नहर टूटने से करीब 100 फुट कटाव हो गया है। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया है। इसी के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी व मौके पर पहुंचे। नहर में आए कटाव को जल्द ही ठीक करने का कार्य किया जाएगा।

फसलों को हुआ नुकसान

नोहर फीडर नहर टूटने से किसानों की बिजाई की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को इससे आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। वह फसलों में पानी का भराव होने से किसान आगे भी बिजाई करने में परेशानी होगी। क्योंकि गेहूं की बिजाई का समय निकला जा रहा है। नहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से टूटती है। इस सीजन में बार बार नहर टूट रही है। जबकि इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कटाव को भरने का काम शुरू

सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह ने बताया कि नोहर फीडर नहर सुबह करीब 7 बजे टूट गई। नहर टूटने से करीब सौ फुट का कटाव हुआ है। जिसे जल्द ही ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National