Haryana News: हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का बड़ा बयान, राजस्थान में भारी बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Haryana News: हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का बड़ा बयान, राजस्थान में भारी बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का बड़ा बयान

आगामी 28 नवंबर को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  नायब सिंह सैनी तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिन ओमप्रकाश धनखड़ तथा पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।


Haryana News: आगामी 28 नवंबर को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  नायब सिंह सैनी तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिन ओमप्रकाश धनखड़ तथा पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

उक्त बातें हरियाणा भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहीं।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव भी मौजूद थे।प्रोफेसर शर्मा ने कहा  कि वे पिछले 10 दिन से पड़ोसी प्रदेश राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

राजस्थान की जनता डबल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की पटरी पर  लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिले की तरफ से अभिनंदन किया जाएगा। 

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों कि सराहना भारत में नहीं विदेशों में भी हो रही है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता, राजेंद्र यादव, बेगराज सैनी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National